परम पूज्य श्वेत पिच्छाचार्य श्री विद्यानंद जी मुनिराज के परम प्रिय परम पूज्य दीक्षा सम्राट एलाचार्य श्री वसुनंदी जी मुनिराज ससंघ के परम पावन सानिध्य में 18 जनवरी से 23 जनवरी 2013 तक श्री दिगम्बर जैन मंदिर, बदायूं (उ.प्र.) में श्री मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया जायेगा। पंचकल्याणक प्रतिष्ठा में 18-19 जनवरी को गर्भ कल्याणक पूर्व एवं उत्तर रूप, 20 जनवरी को जन्म कल्याणक, 21 जनवरी को तप कलायानक, 22 जनवरी को केवलज्ञान कल्याणक एवं 23 जनवरी को मोक्ष कल्याणक की क्रियाएं संपन्न की जाएँगी। इस पावन अवसर पर पूज्य एलाचार्य श्री वसुनंदी जी मुनिराज के संघस्त मुनि श्री ज्ञानानंद जी, मुनि श्री सर्वानन्द जी एवं मुनि श्री जिनानंद जी मुनिराज व त्यागी व्रतियों का सानिध्य भी प्राप्त होगा। जानकारी मिली है की यहाँ मात्र 4-5 परिवार की ही जैन समाज है लेकिन फिर भी श्रावकों में असीम उत्साह देखने को मिल रहा है जिसमे उझानी, बरेली, राम नगर, एवं आस पास के नगरों का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है।
संघस्त बाल ब्र. शुभाशीष भैया जी ने बताया कि यहाँ की प्रतिष्ठा के पश्चात् संघ का मंगल विहार अतिशय क्षेत्र अहिछत्र की ओर होगा जहा संघ की शीत कालीन वचन संपन्न होगी। वाचना के पश्चात एलाचार्य श्री ससंघ दिल्ली से होते हुए मेरठ प्रवेश करेंगे जहाँ 12 से 16 मई 2013 तक श्री मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन श्री वसुनंदी विहार, मेरठ बाईपास, मेरठ (उ.प्र.) में होगा।

No comments:
Post a Comment
क्या आप कार्यक्रम में आएंगे?