दिल्ली ने कई बार सौभाग्य प्राप्त किया है दिगम्बर जैन दीक्षाओं को साक्षात् देखने का लेकिन इस बार दिल्ली की धरा पर प्रथम बार परम पूज्य श्वेतपिछाचार्य श्री विद्यानंद जी मुनिराज के पावन सानिध्य, आज्ञा व निर्देशन में तथा परम पूज्य अभीक्ष्ण ज्ञानोपयोगी एलाचार्य श्री वसुनंदी जी मुनिराज के परम पावन कर कमलों द्वारा प्रथम बार भव्य एतिहासिक मुनि दीक्षाएं दिनांक ०१ अप्रैल २०११, शुक्रवार के दिन ग्रीन पार्क की भूमि पर संपन्न होगी.ये पहली बार है जब पूज्य आचार्य श्री व एलाचार्य श्री दोनों प्रथम बार मुनि दीक्षाएं प्रदान करेंगे अपितु दोनों ही संतो ने समाधि के अवसर पर क्षपक को मुनि दीक्षाएं प्रदान की है.०१ अप्रैल २००९ को ही आचार्य श्री विद्यानंद जी मुनिराज ने अपने प्रिय शिष्य उपध्याय श्री निर्णय सागर जी मुनिराज को एलाचार्य पद प्रदान कर एलाचार्य वसुनंदी बनाया था और अब दो साल बाद आचार्य श्री अपनी शिष्य परंपरा को आगे बढते हुए देखेंगे.जैन शासन में जहाँ एक समय में दिगम्बर मुनियों के दर्शन दुर्लभ हो गए थे वहीँ प्रथमाचार्य श्री शांति सागर जी मुनिराज ने दिगम्बरत्व को जीवंत किया.ऐसी गौरवमई परंपरा में ही आचार्य श्री विद्यानंद जी मुनिराज और उन्ही के शिष्य एलाचार्य श्री वसुनंदी जी मुनिराज के द्वारा भव्य कल्याणकारी जैनेश्वरी मुनि दीक्षाएं प्रदान की जाएँगी.इस अवसर पर आचार्य श्री विद्यानंद जी मुनिराज और एलाचार्य श्री वसुनंदी जी मुनिराज के साथ साथ आर्यिका श्री विद्याश्री माताजी,आर्यिका विधाश्री माताजी,आर्यिका सौम्यनंदनी माताजी,ऐलक विज्ञान सागर जी,ऐलक विमुक्त सागर जी,ऐलक ज्ञानानंद जी,ऐलक सर्वानन्द जी, क्षुल्लक विशंक सागर जी,क्षुल्लक ज्ञान सागर जी,क्षुल्लक सुखानंद जी एवं क्षुल्लिका वीरनंदनी माताजी के भी सानिध्य की सम्भावना है.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
विचार
मुख्य धाराएं
-
अलसी - एक चमत्कारी आयुवर्धक, आरोग्यवर्धक दैविक भोजन अलसी - एक चमत्कारी आयुवर्धक , आरोग्यवर्धक दैविक भोजन अलसी शरीर को स्वस्थ ...
-
प.पू. आचार्य श्री वसुनंदी जी मुनिराज ससंघ के पावन सानिध्य में श्री दिगम्बर जैन मंदिर, अशोक नगर दिल्ली में भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव...
-
🎁🎁सर्वश्रेष्ठ आचार्य श्री ने दिया जैन समाज को सर्वश्रेष्ठ उपहार🎁🎁 प.पू. श्वेतपिच्छाचार्य श्री विद्यानंद जी मुनिराज ने जैन समाज को नव वर...
-
भद्रबाहु स्वामी के समय में बारह वर्ष का महा दुर्भिक्ष पड़ा था और इसी समय से स्मरण शक्ति कमजोर होना प्रारंभ हो गई थी.आचार्य श्री भद्रबाहु...
-
प.पू.अभीक्ष्ण ज्ञानोपयोगी, दीक्षा सम्राट, सर्वाधिक दीक्षा प्रदाता एलाचार्य श्री वसुनंदी जी मुनिराज के पावन कर कमलों द्वारा 06 नवम्बर 2014 को...
-
"गणिनी" स्त्री पर्याय का सर्वोच्च पद है तथा अर्यिका संघ में आचार्य के सामान है। आर्यिका , क्षुल्लिका दीक्षा देने की अनुमति ग...
आज का प्रवास
गुरु शरण
आचार्य श्री विद्यानंद जी मुनिराज से पड़ते हुए गुरुदेव
आपको ये website कैसी लगी?
JOIN VASUNANDI
आचार्य श्री के सभी कार्यक्रमों, विहार,समाचार,प्रवचन आदि की जानकारी के लिए आज ही अपने मोबाइल से whatsapp message भेजे
JOIN VASUNANDI
और SEND करे 9024620835 NUMBER पर
आपको हमेशा के लिए FREE SMS मिलते रहेंगे
JOIN VASUNANDI
और SEND करे 9024620835 NUMBER पर
आपको हमेशा के लिए FREE SMS मिलते रहेंगे
Email us @:- vasunandiji@gmail.com

No comments:
Post a Comment
क्या आप कार्यक्रम में आएंगे?