Monday, February 29, 2016

13 मार्च को होगा प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

प.पू. अभीक्ष्ण ज्ञानोपयोगी आचार्य श्री वसुनंदी जी मुनिराज के प्रथम आचार्य पदारोहण दिवस पर आयोजित "अभीक्ष्ण ज्ञानोपयोगी प्रतियोगिता" की जमा करने की अंतिम तारीख 01 मार्च है जिसका परिणाम व पुरस्कार वितरण दिल्ली स्थित अशोक नगर में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा के दौरान जन्मकल्याणक महोत्सव 13 मार्च को किया जायेगा।  उपस्थित प्रतियोगी को ही पुरस्कृत किया जायेगा।
     10 मार्च को पूज्य गुरुदेव का मंगल नगर प्रवेश अशोक नगर में होगा जहाँ 11 मार्च से 16 मार्च तक भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का भक्ति भाव से आयोजन होगा।  11 मार्च को गर्भ कल्याणक पूर्व रूप, 12 मार्च को गर्भ कल्याणक उत्तर रूप, 13 मार्च को जन्मकल्याणक महोत्सव, 14 मार्च को तप कल्याणक, 15 मार्च को केवलज्ञान कल्याणक, 16 मार्च को मोक्ष कल्याणक की क्रियांएँ संपन्न होंगी। 

No comments:

Post a Comment

क्या आप कार्यक्रम में आएंगे?

विचार

विचार- "पानी पियो छानकर, वाणी बोलो जानकर "

मुख्य धाराएं

आज का प्रवास

आज का प्रवास 27-02-2016
*परम पूज्य आचार्य श्री वसुनंदी जी मुनिराज ससंघ का मंगल विहार दिल्ली की ओर चल रहा है. 05 मार्च को ग्रीन पार्क में होगा मंगल प्रवेश।
*मुनि श्री नमिसागर जी, ऐलक श्री विज्ञानसागर जी,क्षुल्लक श्री विशंक सागर जी,क्षुल्लक श्री अनंत सागर जी मंडोला,गाज़ियाबाद में विराजमान है।
*मुनि श्री शिवानंद जी, मुनि श्री प्रशमानन्द जी अतिशय क्षेत्र जय शान्तिसागर निकेतन,मंडोला,उ.प्र. में विराजमान है।
*संघ नायिका गणिनी आर्यिका श्री गुरुनंदनी माताजी ससंघ राजाखेड़ा,राज. में विराजमान हैं।
*स्वसंघ प्रवर्तिका आर्यिका श्री सौम्यनंदनी माताजी ससंघ पपौरा,म.प्र. में विराजमान हैं।
*आर्यिका श्री पद्मनंदनी माताजी ससंघ ज्योति नगर, दिल्ली में विराजमान हैं।

गुरु शरण

गुरु शरण
आचार्य श्री विद्यानंद जी मुनिराज से पड़ते हुए गुरुदेव

आपको ये website कैसी लगी?

JOIN VASUNANDI

आचार्य श्री के सभी कार्यक्रमों, विहार,समाचार,प्रवचन आदि की जानकारी के लिए आज ही अपने मोबाइल से whatsapp message भेजे
JOIN VASUNANDI
और SEND करे 9024620835 NUMBER पर
आपको हमेशा के लिए FREE SMS मिलते रहेंगे

Email us @:- vasunandiji@gmail.com