Saturday, January 14, 2012

दिल्ली में पंचकल्याणक के बाद बदायूं में होंगे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा

दिल्ली में धर्म प्रभावना में तत्पर, प.पू. श्वेतपिच्छाचार्य श्री विद्यानंद जी मुनिराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य प.पू. अभीक्ष्ण ज्ञानोपयोगी एलाचार्य श्री वसुनंदी जी मुनिराज ससंघ के परम पुनीत सानिध्य में महाधवला महाग्रंथ की मंगलकारी वाचना ०३ जनवरी से २६ जनवरी २०१२ तक श्री दिगम्बर जैन मंदिर कृष्णा नगर दिल्ली में चल रही है.पूज्य गुरुदेव एलाचार्य श्री वसुनंदी जी मुनिराज ससंघ अनेकों आयोजन को कराते हुए दिल्ली महानगर में श्रावकों को धर्म ध्यान में तल्लीन करा रहे हैं.२७ जनवरी को दोपहर २ बजे कृष्णा नगर से विहार कर ३१ जनवरी को अतिशय क्षेत्र जय शांतिसागर निकेतन मंडोला में भव्य प्रवेश करेंगे जहाँ ०३ फरवरी से ०८ फरवरी २०१२ तक श्री मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं विश्व शांति महायज्ञ लगभग २१ साधुओं के सानिध्य में संपन्न होगा.
मंडोला से विहार कर पूज्य गुरुदेव बलराम नगर, इन्द्रापुरी,करावल नगर आदि स्थानों पर होते हुए २४ फरवरी से २९ फरवरी तक श्री आदिनाथ मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा संपन्न करायेंगे.ये पहली बार होगा जब दिल्ली में ५० वर्षों के इतिहास में प्रथम बार १७ पिच्छिधारी साधुओं का सानिध्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा में प्राप्त होगा.२४ व २५ फरवरी को गर्भ कल्याणक, २६ फरवरी को जन्म कल्याणक, २७ फरवरी को दीक्षा कल्याणक, २८ फरवरी को केवलज्ञान कल्याणक और २९ फरवरी को मोक्ष कल्याणक की क्रियाएं संपन्न होंगी.शंकर नगर पंचकल्याणक में पात्रों हेतू ०८ व ०९ जनवरी को बोली द्वारा चयन किया गया जिसमे सौधर्म इन्द्र बनने का सौभाग्य श्री अनिल जैन ‘सिटी किंग’ को प्राप्त हुआ.
पूज्य एलाचार्य श्री के संघस्थ ब्र.आशीष भैया ने बताया कि पूज्य एलाचार्य श्री वसुनंदी जी मुनिराज ससंघ दिल्ली से फाल्गुन अष्टाह्निका संपन्न कर लगभग २५० कि.मी. विहार कर उत्तर प्रदेश स्थित बदायूं में श्री मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा ०२ अप्रैल से ०८ अप्रैल २०१२ तक संपन्न कराएँगे.बदायूं से विहार कर शौरिपुर-बटेश्वर,कम्पिलाजी, अहिक्षेत्र आदि तीर्थों कि वंदना करते हुए टूंडला (फिरोजाबाद) पहुचेंगे जहाँ मई माह में टूंडला चौराहा में नवनिर्मित श्री मज्जिनेन्द्र मानस्तंभ की पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव संभावित संपन्न होंगी.

No comments:

Post a Comment

क्या आप कार्यक्रम में आएंगे?

विचार

विचार- "पानी पियो छानकर, वाणी बोलो जानकर "

मुख्य धाराएं

आज का प्रवास

आज का प्रवास 27-02-2016
*परम पूज्य आचार्य श्री वसुनंदी जी मुनिराज ससंघ का मंगल विहार दिल्ली की ओर चल रहा है. 05 मार्च को ग्रीन पार्क में होगा मंगल प्रवेश।
*मुनि श्री नमिसागर जी, ऐलक श्री विज्ञानसागर जी,क्षुल्लक श्री विशंक सागर जी,क्षुल्लक श्री अनंत सागर जी मंडोला,गाज़ियाबाद में विराजमान है।
*मुनि श्री शिवानंद जी, मुनि श्री प्रशमानन्द जी अतिशय क्षेत्र जय शान्तिसागर निकेतन,मंडोला,उ.प्र. में विराजमान है।
*संघ नायिका गणिनी आर्यिका श्री गुरुनंदनी माताजी ससंघ राजाखेड़ा,राज. में विराजमान हैं।
*स्वसंघ प्रवर्तिका आर्यिका श्री सौम्यनंदनी माताजी ससंघ पपौरा,म.प्र. में विराजमान हैं।
*आर्यिका श्री पद्मनंदनी माताजी ससंघ ज्योति नगर, दिल्ली में विराजमान हैं।

गुरु शरण

गुरु शरण
आचार्य श्री विद्यानंद जी मुनिराज से पड़ते हुए गुरुदेव

आपको ये website कैसी लगी?

JOIN VASUNANDI

आचार्य श्री के सभी कार्यक्रमों, विहार,समाचार,प्रवचन आदि की जानकारी के लिए आज ही अपने मोबाइल से whatsapp message भेजे
JOIN VASUNANDI
और SEND करे 9024620835 NUMBER पर
आपको हमेशा के लिए FREE SMS मिलते रहेंगे

Email us @:- vasunandiji@gmail.com