Friday, November 23, 2012

पिच्छि परिवर्तन समारोह संपन्न

परम पूज्य श्वेत पिच्छाचार्य श्री विद्यानंद जी मुनिराज के परम प्रभावक शिष्य परम पूज्य दीक्षा सम्राट एलाचार्य श्री वसुनंदी जी मुनिराज ससंघ का मंगलकारी चातुर्मास 2012 फिरोजाबाद में सानंद संपन्न हुआ। चातुर्मास का अंतिम कार्यक्रम पिच्छि परिवर्तन समारोह भी बेहद आनंदमय रूप से संपन्न हुआ और प्रायः सभी पुरानी पिच्छि फिरोजाबाद निवासियों को ही प्राप्त हुई। पूज्य गुरुदेव की पुरानी पिच्छि नूतन प्रतिमा व्रत ग्रहण करने के अवसर पर श्री प्रवीन जैन 'यूको बैंक' वालों को प्राप्त हुई जिसमे उन्होंने तो 2 प्रतिमा के व्रत लिए ही अपितु उनकी धर्म पत्नी और छोटी पुत्री ने भी 2-2 प्रतिमा के व्रत धारण किये। इनके अलावा
भी सभी संघस्थ साधुओं की पुराणी पिच्छि व्रती अथवा अभ्यास रूप व्रती को ही प्राप्त हुई है।
     19 नवम्बर को पूज्य गुरुदेव का मंगल विहार छदामी लाल जैन मंदिर से हुआ और फिरोजाबाद की अलग अलग बस्तियों में 30 नवम्बर तक प्रवास रहेगा और पुन्हः 01 दिसम्बर को श्री महावीर मंदिर, छदामी लाल जैन ट्रस्ट मंदिर में मंगल प्रवेश होगा और 03-05 दिसम्बर तक सही मज्जिनेन्द्र लघु पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न होगा।
  08 दिसम्बर को पूज्य गुरुदेव का ससंघ फिरोजाबाद से शौरिपुर बटेश्वर की ओर पदार्पण होगा और राजाखेड़ा, समशाबाद, शिकोहाबाद, बरहन, फिरोजाबाद होते हुए टूंडला में मंगल प्रवेश होगा जहाँ 30 दिसम्बर से 04 जनवरी तक श्री मानस्तंभ मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न होगा। इस दौरान 03 जनवरी को रूपेश जैन नाईट का आयोजन भी होगा।
      यहाँ से विहार कर पूज्य गुरुदेव बरेली के निकट बदायूं में प्रवेश करेंगे जहाँ श्री मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन 18 जनवरी से 23 जनवरी तक संपन्न होगा।

No comments:

Post a Comment

क्या आप कार्यक्रम में आएंगे?

विचार

विचार- "पानी पियो छानकर, वाणी बोलो जानकर "

मुख्य धाराएं

आज का प्रवास

आज का प्रवास 27-02-2016
*परम पूज्य आचार्य श्री वसुनंदी जी मुनिराज ससंघ का मंगल विहार दिल्ली की ओर चल रहा है. 05 मार्च को ग्रीन पार्क में होगा मंगल प्रवेश।
*मुनि श्री नमिसागर जी, ऐलक श्री विज्ञानसागर जी,क्षुल्लक श्री विशंक सागर जी,क्षुल्लक श्री अनंत सागर जी मंडोला,गाज़ियाबाद में विराजमान है।
*मुनि श्री शिवानंद जी, मुनि श्री प्रशमानन्द जी अतिशय क्षेत्र जय शान्तिसागर निकेतन,मंडोला,उ.प्र. में विराजमान है।
*संघ नायिका गणिनी आर्यिका श्री गुरुनंदनी माताजी ससंघ राजाखेड़ा,राज. में विराजमान हैं।
*स्वसंघ प्रवर्तिका आर्यिका श्री सौम्यनंदनी माताजी ससंघ पपौरा,म.प्र. में विराजमान हैं।
*आर्यिका श्री पद्मनंदनी माताजी ससंघ ज्योति नगर, दिल्ली में विराजमान हैं।

गुरु शरण

गुरु शरण
आचार्य श्री विद्यानंद जी मुनिराज से पड़ते हुए गुरुदेव

आपको ये website कैसी लगी?

JOIN VASUNANDI

आचार्य श्री के सभी कार्यक्रमों, विहार,समाचार,प्रवचन आदि की जानकारी के लिए आज ही अपने मोबाइल से whatsapp message भेजे
JOIN VASUNANDI
और SEND करे 9024620835 NUMBER पर
आपको हमेशा के लिए FREE SMS मिलते रहेंगे

Email us @:- vasunandiji@gmail.com