Tuesday, December 18, 2012

फिर आना फिरोजाबाद, भक्त करें पुकार

चातुर्मास 2012 फिरोजाबाद में 13 नवम्बर को सानंद संपन्न हुआ लेकिन पूज्य गुरुदेव का मंगल प्रवास फिरोजाबाद की परिधि में ही होना था।18 नवम्बर को पिच्छि परिवर्तन संपन्न होने के बाद पूज्य गुरुदेव ससंघ  विभव नगर पहुचे जहाँ 19-23 नवम्बर तक इन्द्रध्वज महामंडल विधान का आयोजन हुआ और 28-30 नवम्बर तक चंद्रप्रभु मंदिर में त्रय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव भरपूर भक्ति भाव के साथ आयोजित किया गया। 28 को ध्वज रोहन,29 को याग मण्डल विधान और 30 को हवन व वेदी में श्री जी विराजमान किये गए। 03-5 दिसम्बर तक छदामी लाल जैन मंदिर स्थित श्री बाहुबली भगवन व मानस्तंभ शुद्धि लघु पंचकल्याणक प्रतिष्ठा पूज्य गुरुदेव के पवन सानिध्य में संपन्न हुई। 06 दिसम्बर को आचार्य विद्यानंद लाइब्रेरी का विमोचन व वेदी प्रतिष्ठा का आयोजन जैन कटरा में संपन्न हुआ। 7 दिसम्बर को सायं काल शौरिपुर के लिए विहार किया जहाँ 09 दिसम्बर को बटेश्वर में पूज्य गुरुदेव द्वारा रचित श्री अजितनाथ विधान का
आयोजन किया गया।13 दिसम्बर को राजाखेड़ा में श्री शांतिनाथ विधान का आयोजन संपन्न हुआ तो वही 14 दिसम्बर को चन्द्रवाड में किले में प्राप्त अवशेषों को जिन मंदिर में स्थापित किया गया। 15 दिसम्बर को चंदाप्रभु मंदिर में नूतन वेदी शिलान्यास का कार्यक्रम संपन्न कर पूज्य गुरुदेव छदामी लाल जैन मंदिर में पुन्हः पधारे।
     अब वो समय आ गया था जब पूज्य गुरुदेव की वास्तविक विदाई फिरोजाबाद से होनी थी। 16 दिसम्बर की सुबह हर रोज़ की सुबह से कुछ भिन्न थी। आज फिरोजाबाद वासियों को अपने गुरु संघ को अपने नगर से विदाई देनी पड़ेगी। संघ की आहार चर्या के बाद भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी लगभग 1 बजे तक पूरा परिसर खचाखच भर गया और सभी की आंखे नम थी। पंडाल में पैर रखने की भी जगह न बची थी। गुरु संघ का आगमन मंच पर हुआ और विदाई समारोह का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम, वक्तव्य, उपदेश आदि का समायोजन वर्ष 2012 का फिरोजाबाद में अंतिम समारोह था। अंत में गुरु उपदेश में एलाचार्य श्री के मुख से स्वयं या संघ के द्वारा हुई जाने अनजाने में गलतियों की क्षमा सुन उपस्थित भक्तों की अश्रुधारा फूट पडी और सभी की आंखे नम हो गई। लगभग 2 हजार जन समूह के साथ पूज्य गुरुदेव के कदम अगले गंतव्य की ओर बढ़ चले और सबके मुख पर बस एक ही बात थी - फिर आना फिरोजाबाद

No comments:

Post a Comment

क्या आप कार्यक्रम में आएंगे?

विचार

विचार- "पानी पियो छानकर, वाणी बोलो जानकर "

मुख्य धाराएं

आज का प्रवास

आज का प्रवास 27-02-2016
*परम पूज्य आचार्य श्री वसुनंदी जी मुनिराज ससंघ का मंगल विहार दिल्ली की ओर चल रहा है. 05 मार्च को ग्रीन पार्क में होगा मंगल प्रवेश।
*मुनि श्री नमिसागर जी, ऐलक श्री विज्ञानसागर जी,क्षुल्लक श्री विशंक सागर जी,क्षुल्लक श्री अनंत सागर जी मंडोला,गाज़ियाबाद में विराजमान है।
*मुनि श्री शिवानंद जी, मुनि श्री प्रशमानन्द जी अतिशय क्षेत्र जय शान्तिसागर निकेतन,मंडोला,उ.प्र. में विराजमान है।
*संघ नायिका गणिनी आर्यिका श्री गुरुनंदनी माताजी ससंघ राजाखेड़ा,राज. में विराजमान हैं।
*स्वसंघ प्रवर्तिका आर्यिका श्री सौम्यनंदनी माताजी ससंघ पपौरा,म.प्र. में विराजमान हैं।
*आर्यिका श्री पद्मनंदनी माताजी ससंघ ज्योति नगर, दिल्ली में विराजमान हैं।

गुरु शरण

गुरु शरण
आचार्य श्री विद्यानंद जी मुनिराज से पड़ते हुए गुरुदेव

आपको ये website कैसी लगी?

JOIN VASUNANDI

आचार्य श्री के सभी कार्यक्रमों, विहार,समाचार,प्रवचन आदि की जानकारी के लिए आज ही अपने मोबाइल से whatsapp message भेजे
JOIN VASUNANDI
और SEND करे 9024620835 NUMBER पर
आपको हमेशा के लिए FREE SMS मिलते रहेंगे

Email us @:- vasunandiji@gmail.com