Monday, April 15, 2013

एलाचार्य वसुनंदी जी के सानिध्य में संपन्न जैन डॉक्टर्स कांफ्रेंस

परम पूज्य श्वेतपिच्छाचार्य श्री विद्यानंद जी मुनिराज के परम प्रिय शिष्य परम श्रद्धेय अभीक्ष्ण ज्ञानोपयोगी एलाचार्य श्री वसुनंदी जी मुनिराज ससंघ के परम पावन सानिध्य में श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 14, प्रशांत विहार, रोहिणी, दिल्ली में श्री 1008 कल्पद्रुम महामंडल विधान का आयोजन बड़े ही भक्ति भाव से 10 से 19 अप्रैल तक सानंद संपन्न किया जा रहा है। इस विधान में सुंदर समवशरण की प्रतिकृति का मांडला तैयार किया गया है जिसमे चहुमुखी भगवन विराजमान किये गए हैं। विधानाचार्य के रूप में बाल ब्र. सुनील भैया (इंदौर) की उपस्थिति प्राप्त हुई है। 14 अप्रैल रविवार को पूज्य आचार्य श्री विद्यानंद जी मुनिराज की 50वां स्वर्ण मुनि दीक्षा जयंती (ज्ञानवर्द्धनोत्सव वर्ष) के शुभ अवसर पर प्रातः धर्म जागृति संस्थान दिल्ली प्रदेश के उत्साहित कार्यकर्ताओं का स्थानीय समाज ने सम्मान किया तथा दोपहर 3 बजे से जैन डॉक्टर्स फेडरेशन के तत्त्वाधान व प्रशांत विहार जैन समाज द्वारा आयोजित जैन डॉक्टर्स कांफ्रेंस का समागम पूज्य गुरुदेव एलाचार्य श्री वसुनंदी जी मुनिराज के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ। कांफ्रेंस के मुख्य अतिथि डॉ. डी.सी.जैन (ग्रीन पार्क) थे वहीं मंच का कुशल सञ्चालन डॉ. नीरज जैन (पश्चिम विहार) ने किया। पूज्य गुरुदेव ने अपने प्रवचन में सभी जैन डॉक्टर्स को स्ट्रेस फ्री रहते हुए अहिंसा और शाकाहार को अपनाते हुए कार्य करने को कहा। साथ ही शाकाहार के प्रचार प्रसार हेतु “जैन वेजीटेरियन सोसाइटी” के गठन करने की भी प्रेरणा दी।
पूज्य एलाचार्य श्री के आगामी कार्यक्रमों में 21 अप्रैल को श्री दिगम्बर जैन सभा,पश्चिमी दिल्ली के तत्त्वाधान में उत्तम नगर जैन मंदिर में भगवान महावीर जयंती तथा पूज्य आचार्य श्री विद्यानंद जी मुनिराज का 50वां स्वर्ण मुनि दीक्षा जयंती (ज्ञानवर्द्धनोत्सव वर्ष) का भव्य आयोजन प्रातः काल संपन्न किया जायेगा। 22 अप्रैल को पूज्य आचार्य श्री विद्यानंद जी मुनिराज का 89वां जन्म जयंती महोत्सव श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, ग्रीन पार्क में पूज्य आचार्य श्री एवं एलाचार्य श्री की उपस्थिति में मनाया जायेगा। 28 अप्रैल रविवार को पूज्य एलाचार्य श्री वसुनंदी जी मुनिराज ससंघ के पावन सानिध्य में भगवान महावीर जयंती का आयोजन श्री दिगम्बर जैन मंदिर, मॉडल टाउन में भव्य स्तर पर किया जा रहा है। तत्पश्चात पूज्य गुरुदेव का ससंघ मंगल विहार शिमला (हिमाचल प्रदेश) के लिए होगा जहाँ ग्रीष्म कालीन वाचना का आयोजन संपन्न किया जायेगा।

No comments:

Post a Comment

क्या आप कार्यक्रम में आएंगे?

विचार

विचार- "पानी पियो छानकर, वाणी बोलो जानकर "

मुख्य धाराएं

आज का प्रवास

आज का प्रवास 27-02-2016
*परम पूज्य आचार्य श्री वसुनंदी जी मुनिराज ससंघ का मंगल विहार दिल्ली की ओर चल रहा है. 05 मार्च को ग्रीन पार्क में होगा मंगल प्रवेश।
*मुनि श्री नमिसागर जी, ऐलक श्री विज्ञानसागर जी,क्षुल्लक श्री विशंक सागर जी,क्षुल्लक श्री अनंत सागर जी मंडोला,गाज़ियाबाद में विराजमान है।
*मुनि श्री शिवानंद जी, मुनि श्री प्रशमानन्द जी अतिशय क्षेत्र जय शान्तिसागर निकेतन,मंडोला,उ.प्र. में विराजमान है।
*संघ नायिका गणिनी आर्यिका श्री गुरुनंदनी माताजी ससंघ राजाखेड़ा,राज. में विराजमान हैं।
*स्वसंघ प्रवर्तिका आर्यिका श्री सौम्यनंदनी माताजी ससंघ पपौरा,म.प्र. में विराजमान हैं।
*आर्यिका श्री पद्मनंदनी माताजी ससंघ ज्योति नगर, दिल्ली में विराजमान हैं।

गुरु शरण

गुरु शरण
आचार्य श्री विद्यानंद जी मुनिराज से पड़ते हुए गुरुदेव

आपको ये website कैसी लगी?

JOIN VASUNANDI

आचार्य श्री के सभी कार्यक्रमों, विहार,समाचार,प्रवचन आदि की जानकारी के लिए आज ही अपने मोबाइल से whatsapp message भेजे
JOIN VASUNANDI
और SEND करे 9024620835 NUMBER पर
आपको हमेशा के लिए FREE SMS मिलते रहेंगे

Email us @:- vasunandiji@gmail.com