Saturday, April 20, 2013

शिमला में होगी ग्रीष्म कालीन वाचना

परम पूज्य ज्येष्ठ व श्रेष्ठ आचार्य श्री विद्यानंद जी मुनिराज के परम प्रिय आज्ञानुवर्ती शिष्य परम पूज्य अभीक्ष्ण ज्ञानोपयोगी एलाचार्य श्री वसुनंदी जी मुनिराज ससंघ का मंगल विहार भारत की राजधानी दिल्ली से हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की ओर 28 अप्रैल से प्रारंभ होगा। पूज्य गुरुदेव के परम पुनीत सानिध्य में 28 अप्रैल को श्री दिगम्बर जैन मंदिर, मॉडल टाउन दिल्ली में भगवान महावीर जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया जायेगा तथा सायं 5 बजे शिमला के लिए विहार प्रारंभ होगा। संघस्त ब्र.शुभाशीष भैया ने बताया कि पूज्य गुरुदेव का मंगल प्रवेश 20 मई को संभावित है जहाँ महाबन्धो भाग 7 की ग्रीष्म कालीन वाचना संपन्न की जाएगी। पूज्य गुरुदेव का मंगल विहार दिल्ली से पानीपत, करनाल, अम्बाला, पंचकुला, चंडीगढ़ आदि शहरों से होगा। शिमला के इतिहास में पहली बार इतना विशाल संघ का पदार्पण हो रहा है। पूज्य गुरुदेव एलाचार्य श्री वसुनंदी जी मुनिराज के साथ पूज्य मुनि श्री ज्ञानानंद जी, मुनि श्री सर्वानन्द जी, मुनि श्री जिनानंद जी, क्षुल्लक श्री सच्चिदानंद जी एवं क्षुल्लक श्री स्वरूपानंद जी महाराज का भी मंगल विहार शिमला के लिए होगा। हिमालय की उचाईयों में पहली बार महासिद्धांत ग्रन्थ महाबन्धो की ग्रीष्मकालीन वाचना का पाठन होगा। पूज्य गुरुदेव का पद विहार भारत के चार राज्यों (दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व हिमाचvल प्रदेश) में होते हुए शिमला में पदार्पण होगा। 

परम पूज्य एलाचार्य श्री वसुनंदी जी मुनिराज ससंघ का शिमला की ओर सम्भवित पड़ाव-

28 अप्रैल - मॉडल टाउन (आहार) रात्रि विश्राम आदर्श नगर 
29 अप्रैल - वल्लभ स्मारक (आहार)
30 अप्रैल - सोनीपत रोड (फैक्ट्री) (आहार)
01 मई - गन्नौर (आहार)
02 मई - जैन फैक्ट्री (गन्नौर से 15 कि.मी.) (आहार)
03-04 मई - पानीपत (2 आहार)
05 मई - घरोंडा (आहार)
06 मई - करनाल (आहार)
07 मई - राइस मिल (आहार)
08 मई - उदासीन आश्रम (आहार)
09 मई - शाहबाद (आहार)
10 मई - अम्बाला (आहार)
11 मई - लाल्डू (आहार)
12 मई - जिरखपुर (आहार)
13-15 मई - चंडीगढ़ (3 आहार)
16 मई - पंचकुला (आहार)
17 मई - कालका (आहार)
18 मई - जावती (आहार)
19 मई - सोलन (आहार)
20 मई - शिमला प्रवेश 

No comments:

Post a Comment

क्या आप कार्यक्रम में आएंगे?

विचार

विचार- "पानी पियो छानकर, वाणी बोलो जानकर "

मुख्य धाराएं

आज का प्रवास

आज का प्रवास 27-02-2016
*परम पूज्य आचार्य श्री वसुनंदी जी मुनिराज ससंघ का मंगल विहार दिल्ली की ओर चल रहा है. 05 मार्च को ग्रीन पार्क में होगा मंगल प्रवेश।
*मुनि श्री नमिसागर जी, ऐलक श्री विज्ञानसागर जी,क्षुल्लक श्री विशंक सागर जी,क्षुल्लक श्री अनंत सागर जी मंडोला,गाज़ियाबाद में विराजमान है।
*मुनि श्री शिवानंद जी, मुनि श्री प्रशमानन्द जी अतिशय क्षेत्र जय शान्तिसागर निकेतन,मंडोला,उ.प्र. में विराजमान है।
*संघ नायिका गणिनी आर्यिका श्री गुरुनंदनी माताजी ससंघ राजाखेड़ा,राज. में विराजमान हैं।
*स्वसंघ प्रवर्तिका आर्यिका श्री सौम्यनंदनी माताजी ससंघ पपौरा,म.प्र. में विराजमान हैं।
*आर्यिका श्री पद्मनंदनी माताजी ससंघ ज्योति नगर, दिल्ली में विराजमान हैं।

गुरु शरण

गुरु शरण
आचार्य श्री विद्यानंद जी मुनिराज से पड़ते हुए गुरुदेव

आपको ये website कैसी लगी?

JOIN VASUNANDI

आचार्य श्री के सभी कार्यक्रमों, विहार,समाचार,प्रवचन आदि की जानकारी के लिए आज ही अपने मोबाइल से whatsapp message भेजे
JOIN VASUNANDI
और SEND करे 9024620835 NUMBER पर
आपको हमेशा के लिए FREE SMS मिलते रहेंगे

Email us @:- vasunandiji@gmail.com